नोएडा में पांच लोगों से 39 लाख की ठगी:निवेश में मुनाफा कमाने और आईजीएल कर्मी बनकर दिया गया था झांसा

Oct 11, 2026 - 06:39
0
नोएडा में पांच लोगों से 39 लाख की ठगी:निवेश में मुनाफा कमाने और आईजीएल कर्मी बनकर दिया गया था झांसा
साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग और एपीके फाइल डाउनलोड कराने के जाल में पांच लोगों को फंसाया। उनकी जमा पूंजी में से 39 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम वापस नहीं होने और मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ितों को ठगों के चंगुल में फंसे होने का पता चला। पीड़ितों ने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराए हैं। तीन लोगों से निवेश के नाम पर ठगी नोएडा सेक्टर आठ के योगेश शीशे का काम करते हैं। ठगों ने एक अप्रैल 2025 को शेयर बाजार एक्सपर्ट बन संपर्क किया। शुरुआत में ठग ने टास्क पूरे करवाए और उसके एवज में रकम बैंक खाते में ट्रांसफर कर विश्वास दिलाया। उसके बाद निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का दावा किया। योगेश का एप पर पंजीकरण कराकर रकम ट्रांसफर कराई। ठगों ने आठ अप्रैल तक आठ लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। टेलीग्राम पर टास्क देकर ठगी नोएडा सेक्टर 63 के इंजीनियर मनीष कुमार को जाल में फंसाया। उनसे टेलीग्राम पर टास्क पूरे कराए और फिर निवेश के नाम पर रकम ट्रांसफर कराई। 30 मई 2025 तक 10 लाख रुपये टांसफर कर लिए। रकम वापस मांगने पर ठगी का एहसास हुआ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नीलाभ को भी शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसाकर आठ लाख रुपये ठग लिए। आईजीएल कर्मी बनकर की ठगी नोएडा सेक्टर 62 के प्रमोद को ठगों ने आइजीएल कर्मी बनकर आठ दिसंबर 2025 को फोन किया। उनके बकाया गैस बिल के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड करा ली और बैंक खाते से छह लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसी तरह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दुआ कुमार से भी सात लाख ट्रांसफर कर लिए। पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User