शादी के विरोध पर छात्रा ने कुएं में छलांग लगाई:ग्रामीणों ने बाहर निकाला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

Sep 24, 2026 - 22:07
0
शादी के विरोध पर छात्रा ने कुएं में छलांग लगाई:ग्रामीणों ने बाहर निकाला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
फिरोजाबाद के खैरगढ़ स्थित कुड़ी गांव में एक इंटर की छात्रा ने गुरुवार दोपहर दो बजे करीब सौ फुट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। छात्रा अपने पड़ोसी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजनों को यह मंजूर नहीं था। परिजनों के विरोध से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। इस घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि छात्रा का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार वाले इसके खिलाफ थे। आरोप है कि परिवार वालों ने युवक के साथ मारपीट भी की थी। इसी बात से परेशान होकर छात्रा ने गुरुवार दोपहर गांव के पास एक कुएं में छलांग लगा दी। छात्रा के कुएं में गिरने की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उसे बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। छात्रा को शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। छात्रा की मां और उसका प्रेमी युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना के बाद गांव में कई तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User