शाहजहांपुर कचहरी में बंदी की मौत से मचा हड़कंप:कोर्ट में पेशी के लिए आया था पॉक्सो एक्ट का आरोपी, शौचालय में लगाई फांसी

Oct 16, 2026 - 14:34
0
शाहजहांपुर कचहरी में बंदी की मौत से मचा हड़कंप:कोर्ट में पेशी के लिए आया था पॉक्सो एक्ट का आरोपी, शौचालय में लगाई फांसी
शाहजहांपुर में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक बंदी ने कचहरी परिसर स्थित बंदीगृह के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो पुवायां थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पॉक्सो एक्ट का आरोपी था और उसे तारीख पर कोर्ट लाया गया था। दीपक बंदीगृह के शौचालय में गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब लोगों ने उसका शव फांसी पर लटका देखा तो वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंदी कोर्ट में पेश हो पाया था या नहीं। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User