शाहजहांपुर में दो युवकों में मारपीट, VIDEO:फल का ठेला लगाने के लिए भिड़े, पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा
शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह करीब दस बजे फल का ठेला लगाने को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अलग कर दोबारा विवाद न करने की हिदायत दी। मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब दस बजे पुवायां थाना क्षेत्र के राजीव चौक के पास हुई। यहां एक व्यक्ति पान की दुकान लगाता है, जबकि दूसरा फल का ठेला। पान की दुकान के बाहर एक और व्यक्ति ने फल का ठेला लगाना शुरू कर दिया, जिससे विवाद शुरू हुआ। इसी जगह पर एक मोची भी बैठता है, जिस पर शराब पीकर आए दिन गाली-गलौज करने का आरोप है। पान और फल के ठेले वालों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। मोची भी इसमें शामिल हो गया। पास में मौजूद पुलिस भीड़ देखकर मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से विवाद का कारण पूछा। पुलिस ने उन्हें दोबारा झगड़ा न करने की चेतावनी देकर मामला शांत कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)