15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री एशियन गेम्स के मेडलिस्ट से मिलेंगे:भारत ने जीते 85 पदक, 21 गोल्ड; 5 इवेंट में पहली बार गोल्ड

Oct 08, 2026 - 14:01
0
15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री एशियन गेम्स के मेडलिस्ट से मिलेंगे:भारत ने जीते 85 पदक, 21 गोल्ड; 5 इवेंट में पहली बार गोल्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। आइची-नागोया में हुए एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत के लिए यह अभियान कई मायनों में खास रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चले खेलों में अलग-अलग खेलों में लगातार पदक जीते। अभियान के दौरान 2 अक्टूबर भारत के लिए सबसे सफल दिनों में रहा, जब एक ही दिन 10 पदक आए। आखिरी दिन 3 अक्टूबर को भी भारतीय खिलाड़ियों ने 9 पदक जीते। 21 गोल्ड समेत 85 पदक जीते भारत के 85 पदकों में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज रहे। भारत ने तीरंदाजी, बॉक्सिंग, शूटिंग, हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स और गोल्फ समेत कई खेलों में पदक जीते। तीरंदाजी भारत का सबसे सफल खेल रहा, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने कई गोल्ड सहित बड़ी संख्या में पदक जीते। बॉक्सिंग में भी भारत का प्रदर्शन खास रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने 3 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज समेत 6 पदक जीते। क्रिकेट में भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों ने गोल्ड जीता। पुरुष टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। हॉकी में भी भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा। 5 भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल की हैट्रिक लगाई 5 खिलाड़ियों ने मेडल की हैट्रिक लगाई, जबकि 23 खिलाड़ियों ने 2-2 मेडल जीते। क्रिकेट, कबड्डी और हॉकी की पुरुष-महिला टीमों ने गोल्ड जीते। भारत को सबसे ज्यादा डबल मेडल एथलेटिक्स में जीते। आर्चरी और शूटिंग के 5-5 खिलाड़ी ने दोहरे पदक जीते। स्क्वैश के चार और गोल्फ की प्रणवी उर्स को 2 मेडल मिले। 2002 के बाद पहली बार भारत की लड़कियों को ज्यादा मेडल भारत ने इस बार लड़कियों के इवेंट में 11 तो लड़कों के इवेंट में 7 गोल्ड जीते। 3 गोल्ड मिक्स्ड इवेंट में आए। इससे पहले 2002 में बुसान में हुए एशियन गेम्स में भारत की लड़कियां आगे रही थीं। तब भारत ने लड़कियों के इवेंट में 6 और लड़कों के इवेंट में 5 गोल्ड जीते थे। भारत को पहली बार 5 इवेंट में गोल्ड भारत ने 5 इवेंट में पहली बार गोल्ड जीता। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने कई इवेंट में नया इतिहास बनाया। शूटिंग, तीरंदाजी और बॉक्सिंग में भारत ने 5 इवेंट में पहली बार गोल्ड मेडल जीता। वहीं MMA, सॉफ्ट टेनिस और सेपकटकरा में भारत ने पहली बार एशियन गेम्स मेडल हासिल किया। इस तरह इन खेलों में भारत का प्रदर्शन नए इवेंट और नए खेलों में पदक जीतने के लिहाज से खास रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User