शाहजहांपुर में करंट से भैंस के बच्चे की मौत:बिजली का खंभा टूटने से दो वाहन भी जले; ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई। बिजली का खंभा टूटने से हाईटेंशन तार सड़क पर गिर गए। इसकी चपेट में आने से दो वाहन भी जल गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने तत्काल वाहनों की आवाजाही को बहाल करवाया। घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास की है।
हाईटेंशन लाइन टूटने से सड़क पर गिरा तार जलालाबाद थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर सुबह ककराह गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नजदीक बिजली का खंभा टूटने से हाईटेंशन तार सड़क और आसपास के क्षेत्र में गिर गए। करंट लगने से एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि ककरा विश्राम नगर निवासी मोहित कुशवाहा पिता धर्म सिंह की नई बोलेरो पिकअप के साथ ही एक अन्य वाहन भी करंट की चपेट में आ गई। इससे उसमें आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हाईटेंशन तार सड़क पर गिरने के कारण शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिजली का खंभा पहले से ही जर्जर हालत में था और इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी थी। इसके बावजूद खंभे को दुरुस्त कराने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)