शाहजहांपुर में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार:तमंचे की बट से हमला कर तोड़े थे 6 दांत, आरोपियों से तमंचे और कारतूस बरामद
शाहजहांपुर में पुलिस ने गुरुवार शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन पर एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने और तमंचे की बट से उसके चेहरे पर हमला कर छह दांत तोड़ने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। घर में घुसकर मारपीट का आरोप पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि कुछ लोग उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। इसके बाद तमंचे की बट से चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे उसके छह दांत टूट गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और घायल का मेडिकल कराया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहबाजनगर रोड के पास चेकिंग के दौरान बाबूजई पेशावरी निवासी अभिषेक, ऋतिक और रिषभ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से तमंचे और कारतूस मिले। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)