शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:गंभीर रूप से घायल, 2 साल पहले भी हुआ था विवाद

Oct 06, 2026 - 08:06
0
शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:गंभीर रूप से घायल, 2 साल पहले भी हुआ था विवाद
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के ददियूरी गांव में सोमवार की रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक अभिषेक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। बाइक से सौदा लेने जा रहे अभिषेक को दबंगों ने घेरकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले भी आरोपियों ने अभिषेक को ईंट मारी थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। सोमवार रात अभिषेक के पिता अनूप द्विवेदी ने थाने में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बंडा थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण यह हमला हुआ है। घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस को तहरीर मिल गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User