शाहजहांपुर में पूर्व सूबेदार कृष्णपाल सिंह का निधन:सेना में 26 साल दी सेवा, सैनिकों ने सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम सलामी

Oct 11, 2026 - 18:11
0
शाहजहांपुर में पूर्व सूबेदार कृष्णपाल सिंह का निधन:सेना में 26 साल दी सेवा, सैनिकों ने सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम सलामी
शाहजहांपुर में भारतीय सेना में 26 साल तक सेवाएं देने वाले पूर्व सूबेदार कृष्णपाल सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। गढ़िया रंगीन कस्बे में रहने वाले कृष्णपाल की शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से परिवार और कस्बे में शोक की लहर है। 1964 में सेना में हुए थे भर्ती कृष्णपाल सिंह ने वर्ष 1964 में भारतीय सेना में सेवाएं शुरू की थीं। उन्होंने करीब 26 साल तक सेना में रहकर देश की रक्षा में योगदान दिया। वर्ष 1990 में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने कस्बे गढ़िया रंगीन लौट आए थे। इसके बाद से वह यहीं रह रहे थे। शाहजहांपुर से पहुंचे सैनिकों ने दी अंतिम सलामी परिजनों के मुताबिक, अचानक तबीयत बिगड़ने पर कृष्णपाल सिंह को उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। निधन की खबर मिलते ही रिश्तेदारों, परिचितों और ग्रामीणों का उनके घर पहुंचना शुरू हो गया। पूर्व सूबेदार को श्रद्धांजलि देने के लिए शाहजहांपुर से सैनिक पहुंचे। उन्होंने सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने उनके सैन्य जीवन और देश के प्रति समर्पण को याद किया। परिवार में पत्नी और चार बच्चे कृष्णपाल सिंह अपने पीछे पत्नी राजो देवी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। उनके निधन से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोगों ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User