गाजियाबाद में अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा:समग्र अग्रवंश परिवार ने निकाली रैली, सामाजिक एकता भाईचारे का दिया संदेश

Oct 11, 2026 - 18:11
0
गाजियाबाद में अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा:समग्र अग्रवंश परिवार ने निकाली रैली, सामाजिक एकता भाईचारे का दिया संदेश
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती 2.0 के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ‘समग्र अग्रवंश परिवार’ की ओर से आयोजित इस यात्रा में क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों के अग्रवंश और वैश्य समाज के परिवारों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे, सेवा और समरसता का संदेश दिया गया। शोभायात्रा रविवार शाम करीब 4:30 बजे अग्रवाल हाइट्स सोसायटी से शुरू हुई। यहां से यात्रा राजनगर एक्सटेंशन के प्रमुख मार्गों और विभिन्न सोसायटियों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल लोगों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करते हुए समाज में आपसी सहयोग और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा का समापन चार्म्स 58 हाई स्ट्रीट पर हुआ। आयोजन का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के विचारों और आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना तथा समाज के लोगों को एकजुट करना रहा। आयोजकों के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक मेलजोल बढ़ता है और नई पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User