शाहजहांपुर में रोडवेज बस की टक्कर से मां-बेटे की मौत:सड़क पार करते समय हादसा, देर रात अस्पताल में दम तोड़ा

Oct 20, 2026 - 14:59
0
शाहजहांपुर में रोडवेज बस की टक्कर से मां-बेटे की मौत:सड़क पार करते समय हादसा, देर रात अस्पताल में दम तोड़ा
शाहजहांपुर में सोमवार शाम रोडवेज बस ने मां और उसके 2 साल के बेटे को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान हरदोई की 35 साल की नसरीन और उनके बेटे सूफियान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नसरीन पति उस्मान के साथ अपनी सास को शाहजहांपुर में बहनोई मुबारक के घर शुक्रवार को छोड़ने के लिए आईं थी। दो दिन रुकने के बाद सोमवार को वह उस्मान के साथ हरदोई लौट रहीं थी। चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ पर सड़क पार करते हुए उस्मान बेटी आयशा के साथ आगे निकल गए। नसरीन बेटे सूफियान को गोद में लेकर पीछे आ रही थीं। इसी बीच रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि चालक ने बस को फिर उनके ऊपर चढ़ा दिया। स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक बस लेकर फरार हो गया। दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल थे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की देर रात मौत हो गई। उस्मान दिल्ली में काम करते हैं और उनके छह बच्चे हैं। आरोप है कि जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त वहां पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नही था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User