सहारनपुर के साधकों ने बेंगलुरु में मनाया नवरात्रि महोत्सव:वैदिक अनुष्ठानों और मंत्रोच्चार के बीच साधकों ने की ध्यान-साधना
बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की उपस्थिति में नवरात्रि महोत्सव मनाया गया। इसमें सहारनपुर से पहुंचे साधकों ने भी भाग लिया। साधकों ने बताया कि गुरुदेव के सान्निध्य में ध्यान, मौन साधना और वैदिक मंत्रोच्चार से उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। महोत्सव में शतचंडी होम सहित विभिन्न वैदिक अनुष्ठान हुए। आयोजकों के अनुसार, इसमें 67 से अधिक देशों के श्रद्धालु शामिल हुए और नौ दिनों में लगभग सात लाख लोगों को भोजन परोसा गया। मूल सोमनाथ शिवलिंग के 176 पवित्र अवशेषों के दर्शन भी महोत्सव के प्रमुख आकर्षण रहे। सहारनपुर के साधकों ने यात्रा को प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक आनंद से जुड़ा अनुभव बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)