शाहजहांपुर में सांप के डसने से दिव्यांग की मौत:सांप के साथ खेल रहा था दिव्यांग, कई बार हाथ पर डसा; नशे में नहीं चला पता

Oct 05, 2026 - 15:49
0
शाहजहांपुर में सांप के डसने से दिव्यांग की मौत:सांप के साथ खेल रहा था दिव्यांग, कई बार हाथ पर डसा; नशे में नहीं चला पता
शाहजहांपुर में बंडा के देवकली गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे सांप पकड़ना एक दिव्यांग व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ। 40 वर्षीय उमेश गौतम को सांप ने हाथ पर कई बार डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सांप के साथ खेलने का वीडियो सोमवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर बंडा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में एक घर में सांप दिखाई दिया था। इसके बाद सांप पकड़ने के लिए उमेश गौतम को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि सांप पकड़ने से पहले उन्होंने शराब पी थी। उमेश सांप पकड़ने में माहिर थे। सांप पकड़ने के बाद वह एक चबूतरे पर बैठ गए और उसके साथ खेलने लगे। हाथ पर कई बार डसा, नशे में नहीं चला पता वीडियो में उमेश कभी सांप को अपने ऊपर रखते तो कभी उसे सहलाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ पर कई बार डसा। नशे में होने के कारण उन्हें इसका पता नहीं चला। वीडियो में कुछ अन्य लोग भी सांप को छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उमेश की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां और भाई के साथ रहते थे उमेश की मौत के बाद परिवार में मातम है। वह अविवाहित थे। परिवार में उनकी मां रामवती और भाई अभिषेक हैं। उमेश के पास कुछ जमीन थी, जिसे उन्होंने अपनी बहन के नाम कर दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User