शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर संसदीय समिति के सदस्य बने:श्रम, वस्त्र और कौशल विकास समिति में मिली जिम्मेदारी

Oct 06, 2026 - 17:08
0
शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर संसदीय समिति के सदस्य बने:श्रम, वस्त्र और कौशल विकास समिति में मिली जिम्मेदारी
शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर को संसदीय समिति का सदस्य नामित किया गया है। उन्हें श्रम, वस्त्र और कौशल विकास संबंधी समिति में जिम्मेदारी दी गई है। सांसद ने मंगलवार को नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया। ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की बात अरुण सागर ने कहा कि सरकार ने उन पर भरोसा जताया है। वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे। उन्होंने समिति के काम को मजबूत करने की बात भी कही। सांसद ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण समिति है। इसका सीधा संबंध देश के विकास से है। वह समिति में मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। युवाओं के रोजगार और विकास का किया जिक्र अरुण सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। सरकार की ओर से लोन पर सब्सिडी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में भी विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User