शैंकी वर्मा ने पीएम को खून से लिखा पत्र:मेरठ में बुलडोजर कार्रवाई रोकने की अपील, भगत सिंह जयंती पर जताई चिंता

Sep 28, 2026 - 15:30
0
शैंकी वर्मा ने पीएम को खून से लिखा पत्र:मेरठ में बुलडोजर कार्रवाई रोकने की अपील, भगत सिंह जयंती पर जताई चिंता
मेरठ में चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने भगत सिंह जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में कार्रवाई से प्रभावित परिवारों और व्यापारियों की स्थिति का मुद्दा उठाते हुए केंद्र स्तर पर मामले की जानकारी लेने की अपील की। शैंकी वर्मा ने कहा कि मध्यम वर्ग का परिवार मुश्किल से मकान या दुकान बना पाता है। ऐसे में अधिकारियों की कार्रवाई से लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मेरठ को उजड़ने से बचाने और प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की। पुनर्वास योजना को बताया अपर्याप्त पत्र में भाजपा जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्तावित पुनर्वास योजना का भी जिक्र किया गया। शैंकी वर्मा ने इसे प्रभावित लोगों की संख्या के मुकाबले अपर्याप्त बताया। हाल में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने सेंट्रल मार्केट के प्रभावित व्यापारियों के लिए पुनर्वास नीति और करीब 650 दुकानों के आवंटन की योजना बताई थी। बोले- भगत सिंह की जयंती पर जनता की आवाज PM तक पहुंचाने का प्रयास शैंकी वर्मा ने कहा कि भगत सिंह ने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर किया था। उनके अनुसार, जयंती पर खून से पत्र लिखने का उद्देश्य राजनीतिक प्रदर्शन से ज्यादा मेरठ की जनता की चिंता प्रधानमंत्री तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि मेरठ को सिर्फ एक शहर के तौर पर नहीं, बल्कि लाखों लोगों के घर और रोजगार से जुड़ी जगह के रूप में देखा जाए। उन्होंने कानून का सम्मान करते हुए प्रभावित परिवारों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मानवीय और संवैधानिक रास्ता निकालने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User