अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत:दो घायल, ननिहाल जा रहे थे तीनों दोस्त

Sep 28, 2026 - 15:30
0
अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत:दो घायल, ननिहाल जा रहे थे तीनों दोस्त
रामनगर-न्योरी मुख्य मार्ग पर सोमवार को गोहनरपुर के पास एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। अचलीपुर गांव निवासी अंकुर पाण्डेय अपने साथी प्रवेश पाण्डेय और आजम अली के साथ स्प्लेंडर बाइक (UP 50 DK 7518) से आलापुर थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव स्थित अपनी ननिहाल जा रहे थे। गोहनरपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अंकुर पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवेश पाण्डेय और आजम अली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक अंकुर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को आलापुर थाने में खड़ा करा दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User