शामली में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश:किसानों को फसल खराब होने की आशंका, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Oct 11, 2026 - 15:46
0
शामली में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश:किसानों को फसल खराब होने की आशंका, लोगों को गर्मी से मिली राहत
शामली में रविवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं के कारण किसानों को फसलों में नुकसान की आशंका सताने लगी। किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में खड़ी फसलों को पानी की जरूरत थी। बारिश से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है, लेकिन तेज हवा चलने से फसलों के गिरने और नुकसान होने की आशंका भी है। ऐसे में बारिश का असर फसलों की स्थिति पर निर्भर करेगा। वहीं, मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की गई। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने से हल्की सर्दी की शुरुआत का अहसास होने लगा है। बदलते मौसम के बीच लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होने लगी हैं। ऐसे में मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User