कानपुर में नकली हॉलमार्किंग गैंग का खुलासा:1.8 कैरेट सोने की चेन-अंगूठियों में 18 कैरेट की हॉलमार्किंग, पुलिस ने 4 को दबोचा

Oct 11, 2026 - 15:46
0
कानपुर में नकली हॉलमार्किंग गैंग का खुलासा:1.8 कैरेट सोने की चेन-अंगूठियों में 18 कैरेट की हॉलमार्किंग, पुलिस ने 4 को दबोचा
कानपुर में सोने के जेवरात में फर्जी हॉलमार्किंग करने के मामले में फीलखाना थाने की पुलिस ने मशीन जब्त करने के साथ ही चार लोगों को हिरासत में लिया है। ये गैंग पब्लिक व ज्वैलर्स को गुमराह करके मोटा मुनाफा कमाने के लिए 1.8 कैरेट सोने की चेन व अंगूठियों में 18 कैरेट की हॉलमार्किंग करके बाजार में बेच रहे थे। बिरहाना रोड के सोना-चांदी ज्वैलर्स के मालिक ने पकड़ लिया और मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद फीलखाना थाने की पुलिस हॉलमार्किंग में फर्जीवाड़ा करने वाले 4 शातिरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस फर्जी हॉलमार्किंग गैंग का खुलासा करेगी। फर्जी हॉलमार्किंग सिंडीकेट तक पहुंची पुलिस, जल्द होगा खुलासा बिरहाना रोड स्थित सोना चांदी ज्वैलर्स के मैनेजर आशीष डालमिया ने बताया कि 9 अक्तूबर की शाम 5 बजे उनके शोरूम पर एक महिला ज्वैलरी बेचने आई थी। सफीपुर लाल बंगला निवासी सुमन सिंह ने बताया कि उनके पास सोने की चैन, दो रिंग है, इसका वजन 18.440 ग्राम है, हमारे गोल्ड मैनेजर दीपक अग्रवाल ने मशीन से जांच की तो जांच करने पर उसमें सोने की शुद्धता मात्र 10 प्रतिशत पाई गई, जबकि उक्त ज्वेलरी को सोने की ज्वेलरी के रूप में बेचने का प्रयास किया जा रहा था। जब हमने उनसे उनके ज्वेलरी के विषय में पूछताछ करी तो सुमन सिंह द्वारा बताया गया कि यब ज्वैलरी मेरे जानने वाले अक्षय गुप्ता निवासी A/ 23 शांति नगर कैंट थाना रेलबाजर ने बेचने के लिए दिया था। ज्वेलरी की व्यक्तिगत शुद्धता एवं हलमार्क के संबंध में जानबूझकर गलत जानकारी देकर हमें बेचा जा रहा था यह हमारे साथ धोखाधड़ी एवं टप्पे बाजी करने का प्रयास किया गया। ऐसी गतिविधियों से आर्थिक नुकसान हो सकता था। इससे पहले भी हमारे दुकान/शोरूम मे इस तरह की गतिविधियों से नुकसान हो चुके हैं, ऐसा संदेह है कि इसके पीछे कुछ और लोग भी हैं जो की बार-बार गलत जेवर बेचने का प्रयास करते हैं। मैनेजर ने फौरन इसकी सूचना फीलखाना पुलिस को दी और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके साथ ही धोखाधड़ी करके जेवरात बेचने वाली महिला के खिलाफ तहरीर भी दी। सर्राफा मार्केट में हो रही थी फर्जी हॉलमार्किंग फीलखाना थाना प्रभारी रीना सिंह ने बताया कि सुमन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे रेलबाजार निवासी उनके नजदीकी अक्षय गुप्ता ने बेचने के लिए दी थी। पुलिस ने अक्षय को दबोचा तो उसने बताया कि चौक सराफा में काम करने वाले आयुष नाम के युवक ने उन्हें मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर यह ज्वैलरी बेचने के लिए दिया था। उसी से इस तरह के गहने खरीदकर बेचता है। पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि चौक सर्राफा स्थित तिलक पार्क के सामने दीपक वर्मा की दुकान में हॉलमार्किंग होती है। वहां काम करने वाला राहुल मिलावटी सोने में फर्जी हॉलमार्किंग करता है। पुलिस सुमन, आयुष, अक्षय और राहुल को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही दीपक वर्मा की दुकान से हॉलमार्किंग की मशीन को कब्जे में लिया है। पुलिस इन सभी से पूछताछ करके पूरे सिंडीकेट का खुलासा करने के लिए जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होते ही फर्जी हॉलमार्किंग वाले पूरे सिंडीकेट का खुलासा करने के साथ ही सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User