शामली में GIS सर्वे कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप:16 हजार से ज्यादा टैक्स का डर दिखाकर मांगे 5 हजार रुपए, ईओ ने दी तहरीर

Oct 08, 2026 - 20:29
0
शामली में GIS सर्वे कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप:16 हजार से ज्यादा टैक्स का डर दिखाकर मांगे 5 हजार रुपए, ईओ ने दी तहरीर
शामली में GIS सर्वे के दौरान टैक्स के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने गुरुवार शाम कोतवाली पुलिस को दो सर्वे कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक, दोनों को रकम लेते पकड़ा गया और तलाशी में 4,500 रुपए बरामद हुए। मामले में पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। 16 हजार से ज्यादा टैक्स का डर दिखाया तहरीर के अनुसार, मुरादाबाद की इफ्तखार आलम फर्म के कर्मचारी शुभम और रुद्र प्रताप वार्ड-3 के मोहल्ला बिडियाल में GIS सर्वे कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने एक मकान मालिक को 16 हजार रुपए से अधिक टैक्स बनने का डर दिखाया और टैक्स कम कराने के नाम पर 5 हजार रुपए रिश्वत मांगी। इसकी जानकारी सभासद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने नगर पालिका अधिकारियों को दी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई गई। तहरीर के मुताबिक, 500-500 रुपए के 10 नोटों के नंबर पहले ही नोट कर लिए गए और 5 हजार रुपए आरोपियों को दिए गए। तलाशी में 4,500 रुपए मिलने का दावा तहरीर के अनुसार, मनोज कुमार ने रुद्र प्रताप और हरीश को रकम दी। इसके बाद फर्म मालिक कर्मचारियों को लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। इसी दौरान ईओ ने पुलिस को सूचना दी। नगर पालिका कार्यालय में आरोपियों के सामने तलाशी ली गई। ईओ की तहरीर में दावा किया गया है कि तलाशी के दौरान 500 रुपए के 9 नोट यानी कुल 4,500 रुपए बरामद हुए। एक 500 रुपए का नोट खर्च होने की बात कही गई। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को कोतवाली ले गई। मुकदमा दर्ज करने की मांग नगर पालिका अध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की जांच और पुलिस की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User