शामली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग:कांग्रेस ने कैराना में पदयात्रा निकाली, चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची पर सवाल उठाए
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को शामली के कैराना में जिला कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा निकाली। दोपहर 2 बजे खुरगान रोड स्थित चांद मस्जिद के पास से शुरू हुई इस पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर करीब 500 मीटर तक पदयात्रा की। इस दौरान 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। पार्टी देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। पदयात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखलाक प्रधान, जिला उपाध्यक्ष शमशीर खान, जिला कोषाध्यक्ष इब्राहिम सिद्दीकी, जिला सचिव कारी जुल्फान, हारून अंसारी, रिजवान आलम और साबिर चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के आरोपों पर कई बार सफाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)