शामली पुलिस लाइन में वामा वेलनेस कैंप:पुलिसकर्मियों और परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, वामा वेलनेस कैंप में डॉक्टरों ने दिया परामर्श

Oct 04, 2026 - 14:46
0
शामली पुलिस लाइन में वामा वेलनेस कैंप:पुलिसकर्मियों और परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, वामा वेलनेस कैंप में डॉक्टरों ने दिया परामर्श
शामली में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन शामली में ‘वामा वेलनेस कैंप’ लगाया गया। कैंप में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कैंप का आयोजन पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेशानुसार किया गया। होम्योपैथिक चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरत के अनुसार विभिन्न रोगों की दवाएं भी निशुल्क वितरित की गईं। पुलिस परिवारों ने लिया चिकित्सा सुविधाओं का लाभ कैंप में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर डॉक्टरों से परामर्श लिया और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस तरह के स्वास्थ्य एवं वेलनेस कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। शामली पुलिस की ओर से भी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User