कौशांबी में युवक को सांप ने डसा:परिजनों की सूझबूझ से अस्पताल पहुंचा, 48 घंटे के इलाज के बाद अब सुरक्षित

Oct 04, 2026 - 14:46
0
कौशांबी में युवक को सांप ने डसा:परिजनों की सूझबूझ से अस्पताल पहुंचा, 48 घंटे के इलाज के बाद अब सुरक्षित
कौशांबी के कुमियांवा गांव में एक युवक को घर की अलमारी में छिपे सांप ने डस लिया। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना के बाद परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। 48 घंटे के इलाज के बाद युवक अब पूरी तरह खतरे से बाहर है। कुमियांवा गांव के जगत पाल (45) शुक्रवार शाम अपने घर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान लोहे की अलमारी के पावे में छिपे करीब 3 फीट के काले सांप ने उन्हें डस लिया। जगत पाल ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें सरसवां के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। 48 घंटे इलाज के बाद रविवार सुबह जगत पाल ठीक होकर घर लौट आए। परिजनों ने सपेरा बुलाकर सांप को पकड़वाया और सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरि ओम सिंह ने अपील की है कि सांप काटने पर तुरंत मेडिकल कॉलेज आएं, झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User