शामली रेलवे स्टेशन पर बैग चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार:20 हजार का मोबाइल बरामद, माल गोदाम के पास से पकड़ा गया आरोपी
शामली रेलवे स्टेशन पर यात्री का बैग चोरी होने के मामले में जीआरपी शामली ने करीब 15 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी बागपत जिले का रहने वाला है। 7 अक्टूबर को दर्ज हुई थी शिकायत जीआरपी के अनुसार, गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के पलठेड़ी गांव निवासी नईम ने 7 अक्टूबर 2026 को बैग चोरी होने की तहरीर दी थी। बैग में कपड़े, वीवो वाई-11 मोबाइल और अन्य सामान रखा था। शिकायत के आधार पर जीआरपी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार नागर ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:20 बजे शामली रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास से विकास निवासी गांव भगवानपुर, थाना दोघट, जिला बागपत को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ। मुकदमे में बढ़ाई गई धारा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)