प्रयागराज में फिर बदला मौसम, सुबह से छाए बादल:रात को बढ़ी ठंडक, शाम तक तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी

Oct 09, 2026 - 08:34
0
प्रयागराज में फिर बदला मौसम, सुबह से छाए बादल:रात को बढ़ी ठंडक, शाम तक तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी
प्रयागराज में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप भी निकल रही है। गुरुवार को दिनभर तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी महसूस हुई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव नजर आया। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, शाम तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। दिन में गर्मी, रात में बढ़ रही ठंडक पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ रही है, जबकि रात में ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है और ओस का असर भी दिखाई देने लगा है। ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में रात के समय ठंडक अधिक महसूस हो रही है। देर रात और सुबह हल्के कोहरे का असर भी दिखाई देने लगा है। रात के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट महसूस की जा रही है। इससे सुबह और रात के समय मौसम ठंडा रहने लगा है, जबकि दिन में धूप निकलने पर गर्मी परेशान कर रही है। आगे भी बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रह सकता है। बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की धूप निकलने से मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट आ सकती है और रात में ठंडक बढ़ने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User