शारदा नहर में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव:रायबरेली में शिनाख्त में जुटी पुलिस, मामले की छानबीन जारी

Sep 30, 2026 - 12:03
0
शारदा नहर में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव:रायबरेली में शिनाख्त में जुटी पुलिस, मामले की छानबीन जारी
रायबरेली में मिल एरिया थाना क्षेत्र में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार को समय करीब 9:00 बजे सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आरटीओ कार्यालय के निकट शारदा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव बालू में सना हुआ था। नहर में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कहां का रहने वाला था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा ले रही है। इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नहर तक कैसे पहुंचा। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User