विवाहिता की मौत के बाद डीएम चौराहे पर प्रदर्शन:हरदोई में पति-सास-ससुर और देवर पर दहेज हत्या का केस

Sep 30, 2026 - 12:03
0
विवाहिता की मौत के बाद डीएम चौराहे पर प्रदर्शन:हरदोई में पति-सास-ससुर और देवर पर दहेज हत्या का केस
हरदोई शहर के डीएम चौराहे पर मंगलवार की शाम जोरदार प्रदर्शन करने के बाद मृतका सपना के पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज हत्या और प्रताड़ित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शाहाबाद कोतवाल के मुताबिक, यह रिपोर्ट मंगलवार की रात करीब 9 बजे के आसपास दर्ज की गई है। इससे पहले, विवाहिता सपना का शव सोमवार की दोपहर उसकी ससुराल शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ाता गांव में एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। इस सनसनीखेज घटना के बाद हरियाणा से पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर डीएम चौराहे पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया था। बघौली थाने के अनवरखेड़ा मजरा विक्टोरिया गंज चौंसा निवासी रामचंद्र की 30 वर्षीय पुत्री सपना की शादी छह साल पहले शाहाबाद के पेढ़ाता गांव निवासी धीरज के साथ हुई थी और सपना के दो मासूम छोटे बेटे हैं। सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे सपना का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला था। ​ अन्य परिजन शव लेकर शाहाबाद के लिए रवाना मंगलवार की दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शाम 4:15 बजे पति धीरज, ससुर राम सिंह व अन्य परिजन शव लेकर शाहाबाद के लिए रवाना हुए। जब शव वाहन शहर के डीएम चौराहे के पास पहुंचा, तो हरियाणा के सिरसा से सीधे पहुंचे मृतका के भाई आलोक, कुलदीप, सनी, प्रदीप और अन्य परिजनों ने पिकअप को रोक लिया। ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार की शाम 4:15 बजे से 5:30 बजे तक डीएम चौराहे पर शव को वाहन से नीचे उतारकर सड़कपर रख दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सदर तहसीलदार सचिन्द्र शुक्ला, सीओ सिटी अजीत सिंह और शहर कोतवाल संजय त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मंगलवार की रात रिपोर्ट दर्ज अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद मृतका के भाई आलोक ने तहरीर दी। शाहाबाद पुलिस ने मृतका के पति धीरज, ससुर राम सिंह, सीता देवी और देवर हर्षित पर दहेज हत्या और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की धाराओं में मंगलवार की रात रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहाबाद कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User