शारदीय नवरात्र के 5वें दिन स्कंदमाता की पूजा:जौनपुर के शीतला चौकियां धाम में 4 घंटे में 6 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Oct 15, 2026 - 08:43
0
शारदीय नवरात्र के 5वें दिन स्कंदमाता की पूजा:जौनपुर के शीतला चौकियां धाम में 4 घंटे में 6 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जौनपुर के मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की गई। भोर 4 बजे से सुबह 8 बजे तक, सिर्फ 4 घंटे में करीब 6 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। स्कंदमाता को भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण यह नाम मिला है। शास्त्रों के अनुसार, इनकी पूजा से सांसारिक सुख, दिव्य ज्ञान और अच्छी सेहत मिलती है। सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद पुजारी चंद्रदेव पंडा ने माता रानी का भव्य श्रृंगार कर आरती और पूजन किया। भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं और पूरा वातावरण जयकारों से भक्तिमय हो गया था। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड के पास स्थित बाबा काल भैरवनाथ और मां काली मंदिर में भी पूजा की। सुरक्षा के लिए चौकियां पुलिस चौकी प्रभारी राम प्रकाश अपने सहयोगियों के साथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User