जनकपुरी में धूमधाम से हुआ राम विवाह:घोड़े पर सवार होकर पहुंचे भगवान राम और उनके तीनों भाई, भव्य स्वागत हुआ
मैनपुरी के कचहरी रोड स्थित जनकपुरी में भगवान श्रीराम का विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारों भाई घोड़े पर सवार होकर एक साथ जनकपुरी पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। भगवान के स्वरूपों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पंडित शील महाराज की देखरेख में कोऑपरेटिव बैंक परिसर में भव्य जनकपुरी महल बनाया गया था। यहां दो दिनों से लगातार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण का सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बाहर से आए कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। जनकपुरी के संयोजक घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि रामलीला मैदान में रामलीला मंचन शुरू होने के बाद हर साल जनकपुरी में प्रभु श्रीराम के विवाह का आयोजन किया जाता है। इस साल भी कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया गया। जनकपुरी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भगवान के स्वरूपों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बीनू बंसल, वीर सिंह भदौरिया समेत कई लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)