शारदीय नवरात्र के पहले दिन दुर्गा मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु:भदोही के प्राचीन मंदिर में मंगला आरती के बाद खुले कपाट, घरों में हुई कलश स्थापना

Oct 11, 2026 - 10:14
0
शारदीय नवरात्र के पहले दिन दुर्गा मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु:भदोही के प्राचीन मंदिर में मंगला आरती के बाद खुले कपाट, घरों में हुई कलश स्थापना
भदोही जिले में रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन विभिन्न दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिला और पुरुष भक्त सुबह से ही मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला सुबह से जारी रहा। गोपीगंज के सदर महल स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में सुबह 5 बजे मंगला आरती के बाद कपाट खोले गए। इसके बाद बाजार और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के स्वरूप में दर्शन किए। सुबह 9 बजे दूसरी आरती हुई, जिसमें भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। घरों में कलश स्थापना कर शुरू की मां की आराधना नवरात्र के पहले दिन कई घरों में कलश स्थापना की गई। भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे और शाम को आरती करेंगे। महिलाएं ग्राम देवी, चौरादेवी और शीतला देवी मंदिरों में भी पूजा के लिए पहुंचीं। व्रत के बाद कन्या पूजन और हवन करेंगे श्रद्धालु कलश स्थापना करने वाले भक्त नौ दिनों तक व्रत रखेंगे। नवरात्र के समापन पर कन्या पूजन और हवन करने के बाद व्रत का पारण करेंगे। श्रद्धालुओं ने बताया कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के साथ भक्तों ने नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User