श्रावस्ती में 6.820 किलो चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:नेपाल से लाई गई थी खेप; बाइक, मोबाइल और नकदी भी मिली
श्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान एसएसबी और सिरसिया पुलिस को शनिवार रात बड़ी सफलता मिली। संयुक्त टीम ने तीन भारतीय व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 किलो 820 ग्राम चरस बरामद की। एसएसबी ने रविवार सुबह 9 बजे कार्रवाई की जानकारी दी। मौके से पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 1,640 रुपए नकद भी मिले हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देशन में 10 अक्टूबर की रात कार्रवाई की गई। विश्वसनीय सूचना के आधार पर निरीक्षक रिंगजिन नामग्याल के नेतृत्व में एसएसबी की ‘डी’ समवाय, सुईया की टीम ने सिरसिया पुलिस के उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर और मुख्य आरक्षी भगवानदास के साथ संयुक्त अभियान चलाया। आम के पेड़ के पास पकड़े गए संदिग्ध संयुक्त टीम ने भचकाहीनाका रोड पर तालभगौड़ा मोड़ से करीब 100 मीटर आगे आम के पेड़ के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.820 किलोग्राम चरस और अन्य सामान बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि नेपाल का एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें चरस लाकर दे गया था। बरामद चरस और अन्य सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सिरसिया को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। तस्करी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश एसएसबी कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने और सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)