शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा:हाथरस में मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, पूरा वातावरण भक्ति में डूबा
हाथरस में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घरों और मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा हुई। शहर और देहात के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का जलाभिषेक किया। जमकर माता के जयकारे गूंजे। मंदिरों में माता के मनोहारी श्रृंगार किए गए। कुछ मंदिरों में शतचंडी पाठ महायज्ञ भी शुरू हुआ। घरों में महिलाओं ने चौकी लगाकर माता रानी को विराजमान किया और कलश स्थापना कर उपवास रखा। लोगों ने पूजा सामग्री की भी जमकर खरीदारी की। इन मंदिरों पर लगी रही भक्तों की भीड़ हाथरसी देवी मंदिर, सासनी स्थित मां कंकाली देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुंडा देवी मंदिर, मुरसान गेट बौहरे वाली देवी मंदिर, रमनपुर स्थित मां चामुंडा देवी, बिसाना स्थित मां तारागढ़ वाली देवी, चिंताहरण महादेव स्थित कैला-चामुंडा देवी मंदिर, मुरसान गेट बराही देवी मंदिर, तालाब चौराहा स्थित मां शीतला माता मंदिर, सीयल स्थित शीतला माता मंदिर और किला स्थित पथवारी देवी मंदिर सहित कई मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)