मेरठ में बच्चों पर कार चढ़ाने वाला आरोपी अरेस्ट:10 दिन पहले कुत्ते को भी कुचला था, घटना के बाद फरार हो गया था
मेरठ में दो बच्चों पर कार चढ़ाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात अरेस्ट कर लिया। आरोपी का नाम बादल पुत्र जीत है। जो मूल रूप से मोरना थाना भावनपुर का रहने वाला है। इस समय शिवशक्ति विहार भावनपुर मेरठ में परिवार के साथ रह रहा है। आरोपी बादल ने शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे गली में खेल रहे दो बच्चों माही और विवान के ऊपर कार चढ़ाकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया था। बच्चों पर कार चढा़ने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भावनपुर थाने में मुकदमा लिखा और उसे रविवार को गेसूपुर पुल के पास से अरेस्ट किया है। आरोपी बादल की उम्र 22 साल है और वो कार ड्राइवर है। पड़ोसियों ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले भी आरोपी बादल ने कुत्ते के ऊपर कार चढ़ा दी थी। पुलिस ने वो कार भी बरामद कर ली है। अब घटना की 2 तस्वीरें देखिए…. पड़ोसी ने गली में खेल रहे दो बच्चों पर कार चढ़ाई। हादसे में 6 साल की माही घायल हो गई। उसकी कमर, पीठ, हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। बच्चों पर कार चढ़ाकर 20 मीटर तक घसीटा माही की मां वर्षा ने बताया कि उनकी बेटी LKG में पढ़ती है। उनकी बेटी और पड़ोसी का बेटा विवान गली में खेल रहे थे, तभी आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर आया और दोनों पर कार चढ़ा दी। बच्चों के चिल्लाने के बावजूद वह नहीं रुका। चालक दोनों बच्चों को करीब 20 मीटर तक कार के नीचे घसीटता ले गया। लोगों ने किसी तरह दोनों बच्चों को कार के नीचे से निकाला। हादसे के बाद माही बेहोश हो गई। परिजन उसे पहले हापुड़ अड्डे के पास अस्पताल ले गए, जहां इलाज नहीं मिला। इसके बाद गढ़ रोड के अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। हादसे में उसकी कमर, पीठ, हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। आंख पर भी चोट लगने से बची। माही की मां वर्षा ने बताया कि बच्चों के चिल्लाने के बावजूद ड्राइवर ने कार नहीं रोकी। दो अस्पतालों में ले जाने के बाद मिला इलाज माही की दादी सुमन ने बताया कि आरोपी उमेश के घर में किराए पर रहता है। परिवार को उसका नाम नहीं पता है। हादसे में उनकी 6 साल की पोती माही घायल हुई है। परिजन उसे पहले हापुड़ अड्डे के पास अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने देखने से मना कर दिया। इसके बाद गढ़ रोड स्थित अस्पताल में बच्ची का इलाज कराया गया। पड़ोसी महिला तनु ने बताया कि 10 दिन पहले एक कुत्ते पर भी कार चढ़ा दी थी। पड़ोसी बोले- किसी तरह बच्चों को कार के नीचे से निकाला गली में रहने वाले किशनचंद (65) ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। माही और विवान गली में खेल रहे थे, तभी कार चालक ने दोनों पर गाड़ी चढ़ा दी। आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह बच्चों को कार के नीचे से निकाला। हादसे के बाद से दोनों बच्चे डरे हुए हैं। पड़ोसी महिला तनु ने आरोप लगाया कि इसी कार चालक ने करीब 10 दिन पहले एक कुत्ते पर भी कार चढ़ा दी थी। उनके मुताबिक, युवक करीब एक महीने पहले ही इलाके में किराए पर रहने आया है। पड़ोसियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घायल विवान ने बताया कि हम लोग चिल्लाते रहे, लेकिन अंकल ने कार नहीं रोकी। विवान बोला- चिल्लाते रहे, अंकल नहीं रुके हादसे में घायल विवान UKG में पढ़ता है। उसने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पड़ोसी दोस्त माही के साथ खेल रहा था। तभी कार चलाकर आ रहे अंकल ने दोनों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। विवान के मुताबिक, वे चिल्लाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका। हादसे में विवान को भी चोटें आई हैं। भावनपुर थाना प्रभारी प्रताप ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कार बच्चों के ऊपर से गुजरती दिखाई दे रही है। वीडियो मेरठ का है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)