सहारनपुर IMA भवन में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल शुरू:अब डॉक्टर काम के साथ खेल और फिटनेस पर भी ध्यान दे सकेंगे

Oct 17, 2026 - 18:33
0
सहारनपुर IMA भवन में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल शुरू:अब डॉक्टर काम के साथ खेल और फिटनेस पर भी ध्यान दे सकेंगे
सहारनपुर के हकीकत नगर स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भवन में नवनिर्मित मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल और पिकलबॉल कोर्ट का शनिवार शाम चार बजे शुभारंभ किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से अब चिकित्सकों को अपने व्यस्त चिकित्सा कार्यों के बीच खेल, फिटनेस और मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। आईएमए पदाधिकारियों ने इसे सदस्यों के स्वास्थ्य और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, सचिव डॉ. नीरज आर्य, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुपम मलिक और स्पोर्ट्स सचिव डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित IMA Multipurpose Sports Hall Pickleball Court की शुरुआत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा को तैयार करने का उद्देश्य चिकित्सकों को पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ अपनी सेहत पर ध्यान देने और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर उपलब्ध कराना है। पदाधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से आईएमए सदस्यों की मांग थी कि भवन में ऐसी व्यवस्था हो, जहां चिकित्सक अपने व्यस्त चिकित्सा कार्यों से समय निकालकर खेल और फिटनेस गतिविधियों में भाग ले सकें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल तैयार किया गया है। इससे सदस्यों को एक ही स्थान पर खेलकूद, मनोरंजन और आपसी संवाद का अवसर मिलेगा। इस दौरान पिकलबॉल कोर्ट को भी खास आकर्षण के रूप में पेश किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि पिकलबॉल देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा खेल है। यह शारीरिक सक्रियता बनाए रखने के साथ मनोरंजन का भी अच्छा माध्यम है। चिकित्सकों के लिए यह खेल व्यस्त दिनचर्या के बीच फिटनेस बनाए रखने में उपयोगी साबित हो सकता है। कार्यक्रम में आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इनमें डॉ. वीके भार्गव, डॉ. डीके तिवारी, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. रजनीश सिंघल और डॉ. कलीम अहमद सहित कई पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में आईएमए सदस्यों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User