बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:अमरोहा में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, 9 लोग घायल
अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा बख्तावर मोहल्ले में बच्चों के विवाद को लेकर शनिवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोपहर करीब 3 बजे हुए विवाद में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। घटना में दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के 9 लोग घायल मारपीट में एक पक्ष से अकील, सादाब, शजर, अफजाल और हमजा घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से नईम, जहीर आलम, आमन और हिना को चोटें आई हैं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों ने दी शिकायत पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों ने नगर कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)