सहारनपुर के ला-पेरिस बेकर्स पर छापा:कोल्ड कॉफी-पनीर के सैंपल लिए-जांच के लिए लैब भेजे, नोटिस दिया

Oct 12, 2026 - 21:06
0
सहारनपुर के ला-पेरिस बेकर्स पर छापा:कोल्ड कॉफी-पनीर के सैंपल लिए-जांच के लिए लैब भेजे, नोटिस दिया
सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार शाम ला पेरिस बेकर्स पर निरीक्षण किया। यहां बिक्री के लिए उपलब्ध कोल्ड कॉफी और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां भी मिलीं, जिनके आधार पर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, अभी नमूनों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश और डीएम के निर्देश पर की गई। विभाग का कहना है कि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिले में लगातार निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. चमन लाल के नेतृत्व में की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल और उमेश कुमार भी टीम में शामिल रहे। रिपोर्ट आने के बाद होगी स्थिति स्पष्ट विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला में कोल्ड कॉफी और पनीर के नमूनों की जांच की जाएगी। रिपोर्ट से पता चलेगा कि ये खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि जिले के बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User