प्रयागराज में AWES नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन धौला कुआं, महू और बोलाराम की टीमों ने जीते मुकाबले

Oct 12, 2026 - 21:06
0
प्रयागराज में AWES नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन धौला कुआं, महू और बोलाराम की टीमों ने जीते मुकाबले
प्रयागराज के आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) न्यू कैंट में सोमवार को तीन दिवसीय AWES नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) का शुभारंभ हुआ। पहले दिन रोमांचक मुकाबलों में एपीएस धौला कुआं, महू और बोलाराम (सिकंदराबाद) की टीमों ने जीत दर्ज की। वहीं, एपीएस शिलांग ने भी अपने पहले मैच में हिसार को हराकर जीत से शुरुआत की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएच कमांडेंट ब्रिगेडियर डॉ. यशवीर माथुर ने किया। 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छह आर्मी पब्लिक स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें एपीएस शिलांग, महू, मथुरा, धौला कुआं, बोलाराम (सिकंदराबाद) और हिसार शामिल हैं। लीग प्रारूप में हो रही प्रतियोगिता में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। सोमवार को पहला मुकाबला एपीएस हिसार और एपीएस शिलांग के बीच खेला गया। इसमें शिलांग की टीम ने 39-27 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में एपीएस महू ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एपीएस मथुरा को 46-23 से हराया। शाम के सत्र में एपीएस धौला कुआं ने एपीएस शिलांग को 58-22 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। दिन का चौथा मुकाबला सबसे रोमांचक रहा। इसमें एपीएस बोलाराम, सिकंदराबाद ने एपीएस मथुरा को 44-43 से हराया। दोनों टीमों के बीच अंत तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला और बोलाराम ने महज एक अंक के अंतर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्राचार्य नीना शंकर ने प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User