सहारनपुर की 11 सदस्यीय कुश्ती टीम घोषित:गोरखपुर में दमखम दिखाएंगे चयनित पहलवान, राज्य स्तरीय मुकाबले में होंगे शामिल

Oct 14, 2026 - 19:12
0
सहारनपुर की 11 सदस्यीय कुश्ती टीम घोषित:गोरखपुर में दमखम दिखाएंगे चयनित पहलवान, राज्य स्तरीय मुकाबले में होंगे शामिल
सहारनपुर में जिला कुश्ती संघ ने उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 11 सदस्यीय पुरुष टीम घोषित की है। चयनित पहलवान 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में दमखम दिखाएंगे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हॉल में आयोजित ट्रायल में फ्री स्टाइल के छह और ग्रीकोरोमन स्टाइल के पांच पहलवान चुने गए। फ्री स्टाइल में मयंक, हर्षित कुमार, अभिषेक, मोहम्मद अयान, मोहम्मद दानिश और सन्नी कुमार शामिल हैं। ग्रीकोरोमन स्टाइल में राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, मोहम्मद आयन, विराज कुमार और मोहम्मद नोमान का चयन हुआ। जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सचिव प्रो. संदीप गुप्ता ने टीम की घोषणा की। चयनित पहलवानों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User