थाने के बाहर बच्चे की लाश रखकर हंगामा:झांसी में पिता बोले- एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने छोड़ा, माल भी रिलीज किया

Oct 14, 2026 - 19:12
0
थाने के बाहर बच्चे की लाश रखकर हंगामा:झांसी में पिता बोले- एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने छोड़ा, माल भी रिलीज किया
झांसी में बुधवार को एक्सीडेंट में बच्चे की मौत होने के बाद परिजन लाश लेकर सदर थाने पहुंच गए। शाम लगभग 6 बजे थाने के बाहर लाश रखकर परिजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले पिकअप गाड़ी के ड्राइवर को छोड़ दिया और पिकअप में भरा माल भी रिलीज कर दिया। लगभग एक घंटे तक परिजन हंगामा करते थे। पुलिस ने आनन फानन में केस दर्ज करके परिजनों को किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। मंगलवार को पिकअप गाड़ी ने बच्चे को रौंद दिया था। इलाज के दौरान बच्चे की ग्वालियर में मौत हो गई। तब परिजन शव लेकर आज झांसी पहुंचे थे। हादसा सदर थाना से लगभग 100 मीटर दूर हुआ था। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User