सहारनपुर में 25 हजार का इनामी लुटेरा अरेस्ट:बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे दोनों

Oct 12, 2026 - 05:58
0
सहारनपुर में 25 हजार का इनामी लुटेरा अरेस्ट:बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे दोनों
सहारनपुर में कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के इनामी लुटेरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश बंटी के पैर में गोली लगी है। उसके एक साथी मुनीर को भी गिरफ्तार किया गया है। सीओ विकास प्रताप चौहान ने बताया कि दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया। कुछ दूर जाकर बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बंटी घायल हो गया, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 11.30 बजे कोतवाली देहात पुलिस देवला से सरकड़ी खुमार जाने वाली सड़क पर चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बालपुर से बाईपास होते हुए बेहट की तरफ जाने वाली सड़क पर एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार नहीं रुके। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान बंटी पुत्र श्रवण निवासी लखनौती कला, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के रूप में हुई है। वह कोतवाली देहात थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में फरार था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वहीं, दूसरे गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुनीर पुत्र ताहिर निवासी गांव माझीपुर, थाना बेहट, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। घायल बंटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमंचा, कारतूस और लूटा गया कुंडल बरामद पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस .315 बोर, एक मोटरसाइकिल, 460 रुपये नकद, पीली धातु का एक लूटा गया कुंडल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बंटी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ सहारनपुर जिले के अलग-अलग थानों में लूट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User