सहारनपुर में बदमाश का हाफ एनकाउंटर...2 अरेस्ट:मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागा था बदमाश

Sep 27, 2026 - 06:35
0
सहारनपुर में बदमाश का हाफ एनकाउंटर...2 अरेस्ट:मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागा था बदमाश
सहारनपुर पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद लूट के मुकदमे में फरार बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से लूटे गए पीली धातु के कुंडल की एक जोड़ी, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का है। सीओ सदर विकास चौहान ने बताया कि शनिवार रात कोतवाली देहात पुलिस टीम देवला से सूमली जाने वाले मार्ग पर सूमली चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान निर्माणाधीन हाईवे के पास पुलिस को एक युवक बाइक के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम उसके पास पूछताछ के लिए पहुंची तो उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी और बाइक मोड़कर आम के बाग की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगा। पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा किया। लगातार बारिश के कारण कुछ दूरी पर बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस के अनुसार, इसके बाद बदमाश ने फिर पुलिस को निशाना बनाने का प्रयास किया। सेल्फडिफेंस में पुलिस ने काउंटर फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल हालत में मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम अर्जुन उर्फ कपिल पुत्र पप्पू निवासी लखनौती कलां, थाना कोतवाली देहात बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने एक साथी के आने का इंतजार कर रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने निर्माणाधीन हाईवे के पास पहुंचे दूसरे संदिग्ध को घेरकर पकड़ लिया। उसकी पहचान मौ. जकी पुत्र महताब निवासी आली की चुंगी, थाना नकुड़, सहारनपुर के रूप में हुई। सीओ सदर विकास चौहान के मुताबिक, दोनों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, लूटे गए पीली धातु के कुंडल की एक जोड़ी और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल अर्जुन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लूट के मुकदमे में फरार था अर्जुन पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार घायल बदमाश अर्जुन उर्फ कपिल थाना कोतवाली देहात में दर्ज मुकदमे में फरार था। उसके खिलाफ सहारनपुर के अलग-अलग थानों में संगीन अपराधों के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर बरामद कुंडल और बाइक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User