सहारनपुर में बेटे के आतंक से बुजुर्ग माता-पिता परेशान:संपत्ति विवाद में भाई का हाथ तोड़ा, परिवार ने SSP से सुरक्षा की गुहार लगाई

Oct 05, 2026 - 18:14
0
सहारनपुर में बेटे के आतंक से बुजुर्ग माता-पिता परेशान:संपत्ति विवाद में भाई का हाथ तोड़ा, परिवार ने SSP से सुरक्षा की गुहार लगाई
सहारनपुर के शारदानगर निवासी बुजुर्ग दंपती सोमवार दोपहर दो बजे पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ बेटे अरुण कुमार और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। परिवार ने अपने ही बेटे दीपक पर दबंगई, मारपीट, संपत्ति पर कब्जे का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। पीड़ितों ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की। अरुण कुमार ने बताया कि वह तीन भाइयों में से एक है। आरोप है कि उनका भाई पिछले कुछ समय से संपत्ति को लेकर परिवार से विवाद कर रहा है। उनका कहना है कि माता-पिता ने बंटवारे में दीपक को उसका हिस्सा दे दिया था, लेकिन इसके बावजूद वह अन्य संपत्ति पर भी कब्जा करना चाहता है। इसी विवाद के चलते परिवार के साथ आए दिन झगड़ा और दबंगई की जा रही है। अरुण के मुताबिक, 2 अक्टूबर की सुबह वह और उसका भाई अपने मकान में मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान दीपक फावड़ा लेकर घर में घुस आया और हमला कर दिया। पहले उसने उसके भाई की कमर पर फावड़े से वार किया। इसके बाद सिर पर वार करने का प्रयास किया। अरुण ने बचाव के लिए हाथ आगे किया तो फावड़ा उसके हाथ पर लग गया, जिससे उसका हाथ टूट गया। अरुण ने आरोप लगाया कि दीपक की पत्नी भी परिवार के सदस्यों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती है। परिवार का कहना है कि कभी उसके, कभी उसके भाई और कभी अन्य परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने की धमकी दी जाती है। पीड़ितों ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। अरुण ने कहा कि घटना के बाद से परिवार के लोग डरे हुए हैं। घर में छोटे बच्चे हैं, जिन्हें स्कूल भेजने और खुद काम के लिए बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। उन्हें आशंका है कि यदि दीपक ने उनके साथ मारपीट की है तो बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार ने एसएसपी से आरोपी बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अरुण के अनुसार, एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User