इकाना में भिड़ेंगे भारत और वेस्टइंडीज:भारतीय खेमे की नजरें जीत के साथ युवाओं पर, वेस्टइंडीज के अकील बोले डरने वाले नहीं

Oct 05, 2026 - 18:14
0
इकाना में भिड़ेंगे भारत और वेस्टइंडीज:भारतीय खेमे की नजरें जीत के साथ युवाओं पर, वेस्टइंडीज के अकील बोले डरने वाले नहीं
इकाना स्टेडियम में 6 अक्टूबर को शाम 7 बजे भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके एक दिन पहले दोनों टीमों की तरफ से कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर अकील हुसैन ने अपनी टीम के आक्रामक रवैये का भरोसा जताया, वहीं भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा भारत का मुख्य लक्ष्य सीरीज जीतने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को तराशना है। टी-20 में वेस्टइंडीज का खौफ सब जानते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेस्टइंडीज के अकील हुसैन को उनके 100वें टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए बधाई दी गई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए स्पष्ट किया कि वे अभी 99 मैचों पर ही हैं और 100वां मैच प्लेइंग-11 में मैदान पर उतरने के बाद दर्ज होगा। भारत के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड को दरकिनार करते हुए अकील ने कहा जो बीत गया, वह अतीत था। हम भारत से डरने वाले नहीं हैं और टी-20 में वेस्टइंडीज के आक्रामक रवैये से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजी को चुनौतीपूर्ण माना और कहा कि केवल डेटा के भरोसे मैच नहीं जीता जा सकता; मैदान पर पिच, हवा का रुख और मैच की स्थिति देखकर तुरंत फैसले लेना बहुत जरूरी होता है। अकील ने फिर से दुनिया का नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बनने की अपनी इच्छा भी दोहराई। जीत का लक्ष्य और नए खिलाड़ियों को मौका भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम प्रबंधन का विजन साझा करते हुए कहा कि हर मैच जीतना प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही नए और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर दिया जाएगा। एशियन गेम्स के बाद खिलाड़ियों की लंबी यात्रा पर बात करते हुए मोर्केल ने कहा कि थोड़ी थकान जरूर है, लेकिन सीरीज की शुरुआत के साथ टीम पूरी ऊर्जा से मैदान में उतरेगी। टीम प्रबंधन का मकसद आगामी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों का मजबूत पूल तैयार करना है। मयंक यादव की वापसी और ऑलराउंडर्स पर भरोसा मोर्केल ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की चोट से वापसी पर खुशी जताते हुए उनके एक्स-फैक्टर की तारीफ की। साथ ही प्रिंस यादव जैसे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव देने को भारतीय क्रिकेट के लिए अहम बताया। बल्लेबाजों में उन्होंने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने और जिम्मेदारी लेने की क्षमता को सराहा। इसके अलावा, शिवम दुबे और नितिश रेड्डी को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव की लय में वापसी को भारतीय टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User