सहारनपुर में चला स्वच्छता अभियान:विद्यार्थियों ने किया श्रमदान, परिसर को स्वच्छ रखने, जागरूकता फैलाने का संकल्प

Oct 09, 2026 - 15:48
0
सहारनपुर में चला स्वच्छता अभियान:विद्यार्थियों ने किया श्रमदान, परिसर को स्वच्छ रखने, जागरूकता फैलाने का संकल्प
सहारनपुर के गंगोह में लालाकिशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ऋषिपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक अभिलाष कुमार और राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी रचना मिश्र के नेतृत्व में प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में हिस्सा लिया और परिसर में श्रमदान किया। इस पुनीत कार्य में महाविद्यालय के प्राध्यापक मंडल, कर्मचारियों और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सभी ने मिलकर परिसर को स्वच्छ बनाने के साथ ही समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User