बदायूं में घर पर नकली नोट छापने वाले दो गिरफ्तार:1.57 लाख की जाली करेंसी और छापने के उपकरण बरामद

Oct 09, 2026 - 15:48
0
बदायूं में घर पर नकली नोट छापने वाले दो गिरफ्तार:1.57 लाख की जाली करेंसी और छापने के उपकरण बरामद
बदायूं में घर पर नकली नोट छापते थे और फिर उन्हें बाजार में असली नोटों के बीच लगाकर चला देते थे। अलापुर पुलिस ने शुक्रवार को ऐसे ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 500-500 रुपये के 315 जाली नोट बरामद हुए हैं। इनकी कुल कीमत 1 लाख 57 हजार 500 रुपये है। पुलिस को छह अधबने नकली नोट और करेंसी छापने में इस्तेमाल होने वाली डाई समेत अन्य उपकरण भी मिले हैं। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर भरसारा गांव निवासी यावर अली (58) और गुल हसन (50) को पकड़ा गया। तलाशी में 500 रुपये के 315 जाली नोटों के अलावा छह अधबने नोट, नकली नोट छापने की एक डाई, कटर ब्लेड, दो कटर, स्केल, मोबाइल फोन, एक्सटेंशन बोर्ड और सफेद कागज का बंडल मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से नकली नोट तैयार कर आसपास के बाजारों में चलाते थे। नकली नोटों को असली नोटों के साथ आगे-पीछे लगाकर बाजार में खपाया जाता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने कितने नकली नोट तैयार किए और कहां-कहां चलाए। दोनों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, यावर अली के खिलाफ अलापुर थाने में आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी और जाली करेंसी समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। बुलंदशहर के नरौरा थाने में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। गुल हसन के खिलाफ भी अलापुर थाने में जाली करेंसी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सनी चौधरी और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User