सहारनपुर में दशावतार नृत्य-नाटिका का मंचन:कलाकारों ने प्रसंगों का मंचन कर अधर्म के विनाश का संदेश दिया

Oct 19, 2026 - 14:28
0
सहारनपुर में दशावतार नृत्य-नाटिका का मंचन:कलाकारों ने प्रसंगों का मंचन कर अधर्म के विनाश का संदेश दिया
सहारनपुर के गिल कॉलोनी स्थित दुर्गाबाड़ी में दुर्गा अष्टमी पर भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित नृत्य-नाटिका ‘दशावतार’ का मंचन किया गया। बंगाली एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृतिग्राम सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर अधर्म के विनाश का संदेश दिया। नृत्य-नाटिका का निर्देशन केंद्र के निदेशक अभि धीमान ने किया। कार्यक्रम में बंगाली एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजीत दास, सचिव अमित रॉय, सुबीर बनर्जी और उदय बनर्जी उपस्थित रहे। संचालन अदिति बनर्जी ने किया। योगेश दहिया, अजय सिंघल, केके गर्ग और शुभम शर्मा भी शामिल हुए। मंचन में हिमांशु धीमान, योगेश धीमान, स्वाति, खुशी, मेधासवी, सुगंधित, प्रीति, प्रेरणा, विपुल, जियांशी, रिहान, श्री भारद्वाज, ईशानवी, वंश और तनु ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User