सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:घर से नाराज होकर निकली थी किशोरी, बहला फुसलाकर साथ ले गया

Oct 19, 2026 - 18:33
0
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:घर से नाराज होकर निकली थी किशोरी, बहला फुसलाकर साथ ले गया
सहारनपुर की जनकपुरी थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी से जुड़े मामले में फरार युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार शाम चार बजे को रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी के बयान और विवेचना के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई है। उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मामले में किशोरी के पिता ने 3 अक्टूबर 2026 को जनकपुरी थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर डांटने से नाराज होकर दोपहर में ट्यूशन के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी की सहेलियों से जानकारी जुटाई तो उसके पास एक सिम कार्ड होने की बात सामने आई। शिकायत के मुताबिक, उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद आ रहा था। परिवार ने अपने स्तर पर किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनकपुरी पुलिस ने मामले की विवेचना आगे बढ़ाई। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई की गई। यहां से अमन पुत्र बबलू, निवासी इनाम दूध वाली गली, जनकनगर, थाना जनकपुरी, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, किशोरी के बयान और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवराज तोमर, कांस्टेबल लविश और महिला कांस्टेबल शिवानी शामिल रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User