सहारनपुर में फर्नीचर की दुकान में लगी आग:फोल्डिंग फर्नीचर और प्लास्टिक का सामान जला, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Oct 14, 2026 - 07:58
0
सहारनपुर में फर्नीचर की दुकान में लगी आग:फोल्डिंग फर्नीचर और प्लास्टिक का सामान जला, शॉर्ट सर्किट की आशंका
सहारनपुर के चौकी सराय इलाके में मंगलवार रात बंद फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा फोल्डिंग फर्नीचर और प्लास्टिक का सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। दुकान बंद होने के कारण किसी के आग की चपेट में आने की सूचना नहीं है। धुआं उठने पर लोगों ने दी सूचना आवास विकास के रहने वाले अजय राजपाल की चौकी सराय के पास फर्नीचर की दुकान है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के कारण दुकान बंद थी। रात में अंदर से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को फोन किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दुकान मालिक मौके पर पहुंचे, तब तक धुआं तेजी से फैलने लगा था। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं और दुकान में रखा सामान जलने लगा। तीन दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग दुकान में रखे फोल्डिंग फर्नीचर और प्लास्टिक के सामान तक फैल चुकी थी। दमकलकर्मियों ने काफी देर तक प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, दुकान बंद होने के कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User