सहारनपुर में पत्रकार पर हमला, घर पर गाड़ियों में तोड़फोड़:कार से टक्कर मारने की कोशिश, घर तक पीछा कर हथियारों से हमला; VIDEO
सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के रहमानी चौक में पत्रकार से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले कार से टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद पीछा कर उनके साथ मारपीट की गई। आरोपी हथियार लेकर उनके घर तक पहुंच गए। वहां खड़ी बाइकों और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक हाथों में हथियार लेकर बाइकों में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। खबर प्रकाशित करने को लेकर रंजिश का आरोप रहमानी चौक निवासी जाकिर मलिक ने पुलिस को बताया कि वह पत्रकारिता का काम करते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी एक खबर प्रकाशित की थी। आरोप है कि इसी को लेकर कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे। कार से टक्कर मारने की कोशिश का आरोप जाकिर मलिक के मुताबिक, 1 अक्टूबर की रात वह ऑफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार आई। आरोप है कि कार से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की गई। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद कार सवार सादिक और उसके करीब चार साथियों ने उन्हें पहचान लिया। आरोप है कि युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की। पीछा करते हुए घर तक पहुंचे आरोपी जाकिर के मुताबिक, वह किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचे। आरोप है कि युवक उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। युवक हथियार लेकर घर पर चढ़ आए। आरोप है कि उन्होंने वहां जमकर उत्पात मचाया। घर के बाहर खड़ी बाइकों और दूसरे वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हथियार लेकर तोड़फोड़ करते दिखे युवक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक हाथों में हथियार लिए दिखाई दे रहे हैं। युवक बाइकों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जाकिर ने देहात कोतवाली में नामजद सादिक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। दूसरे पत्रकार से भी बदसलूकी का आरोप पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पीड़ित के मुताबिक, घटना के दौरान कवरेज कर रहे एक अन्य पत्रकार से भी बदसलूकी और मारपीट की गई। देर रात जाकिर का मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों में रोष है। पत्रकारों ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)