सहारनपुर में रोटरी क्लब ने AC एम्बुलेंस सेवा शुरू की:दिल्ली, देहरादून समेत पांच शहरों तक मिलेगी सुविधा
सहारनपुर में जनहित के कार्यों के लिए सक्रिय रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर ने रविवार दोपहर एक बजे अपना मेगा प्रोजेक्ट शुरू करते हुए वातानुकूलित एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। क्लब का दावा है कि इस सेवा से सहारनपुर के लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों तक जाने में सुविधा मिलेगी। एम्बुलेंस को नो-प्रॉफिट, नो-लॉस के आधार पर चलाया जाएगा। एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के जोन-22 के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन प्रदीप लूथरा और जोन-22 की फर्स्ट लेडी रीता लूथरा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मोहम्मद आलम और सचिव रोटेरियन एमपी सिंह चावला ने बताया कि क्लब के अनुमोदन पर एम्बुलेंस को दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़, मुलाना और लुधियाना तक संचालित किया जाएगा। सेवा को लगभग नो-प्रॉफिट, नो-लॉस के आधार पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में आने-जाने में राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम से पहले क्लब की ओर से राज विहार कॉलोनी में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। क्लब सदस्यों ने कॉलोनी में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी राज विहार कॉलोनी के निवासी एवं क्लब के पास्ट प्रेजिडेंट और ट्री प्लांटेशन प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन गिरीश तलवार को सौंपी गई। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की बात कही। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के जोन-22 के असिस्टेंट गवर्नर प्रदीप लूथरा, फर्स्ट लेडी रीता लूथरा, क्लब अध्यक्ष मोहम्मद आलम, सचिव एमपी सिंह चावला, गिरीश तलवार, नीरज रहेजा, राजीव फूटेला, अरुण अरोड़ा, सतीश कुक्कड़, राजकुमार चुग और एडवोकेट नियम तलवार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)