सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने जीते पदक:आजमगढ़ में हुई प्रादेशिक योगासन प्रतियोगिता में मानव और अनंत को मिला गोल्ड
आजमगढ़ के शिब्ली इंटरनेशनल कॉलेज में 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं प्रादेशिक विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के 18 मंडलों की सहभागिता वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कई पदक हासिल किए। अंडर-14 रिदमिक पेयर स्पर्धा में मानव सैनी और अनंत पुंडीर ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। इसी वर्ग की आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में कार्तिक सैनी ने कांस्य पदक जीतने के साथ बेस्ट प्लेयर की ट्रॉफी हासिल की। अंडर-17 आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में हरकीरत और अजय ने कांस्य पदक जीता। वहीं, अंडर-19 आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में सूर्यदेव राणा और शिवम सैनी ने कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और मंडल में खुशी का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)